Friday, April 3, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडछत में पार्टी कर रहे थे दोस्‍त, शराब पीने के बाद हुआ...

छत में पार्टी कर रहे थे दोस्‍त, शराब पीने के बाद हुआ विवाद, तो एक ने दूसरे के सीने में मारी गोली

एफएनएन, हल्द्वानी : हल्द्वानी के टीपीनगर चौकी क्षेत्र के आनंदपुर गांव में शराब पीने के दौरान दो दोस्तों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी की एक दोस्त ने दूसरे के सीने पर गोली मार दी। घायल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। युवक को एसटीएच के बाद बरेली रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। उसे पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 16 वर्षीय वेदांत मूलरूप से नेपाल व हाल देहरादून का निवासी है। आनंदपुर गांव में रहने वाले एक युवक से उसकी दोस्ती है। इसलिए वह 15 दिन पहले दोस्त के घर आया था।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बताया जा रहा कि शनिवार कि रात कुछ लड़के एक घर की छत में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी बीच वेदांत और उसके दोस्त के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। दोस्त ने वेदांत के सीने पर तमंचे से गोली मार दी और फरार हो गया। बाकी युवक उसे एसटीएच लाए।

हालत गंभीर होने पर वेदांत को बरेली अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि गोली युवक के दाहिने तरफ सीने पर लगी है। आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसे गिरफ्तार करने के लिए टीमें दबिश दे रही हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments