Friday, April 3, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडगंगवार परिवार की भाजपा में एंट्री, जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार और...

गंगवार परिवार की भाजपा में एंट्री, जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार और उनके पति सुरेश गंगवार ने ली सदस्यता

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड गठन के बाद से लगातार जिला पंचायत में अपना झंडा बुलंद करने वाले गंगवार परिवार ने कांग्रेस से नाता तोड़ने के बाद भाजपा का दामन थाम लिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार और उनके पति सुरेश गंगवार ने आज देहरादून भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में आस्था जताते हुए कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा के मुकाबले अब कोई टिक नहीं सकता।

आपको बता दें कि ऊधमसिंह नगर की राजनीति में गंगवार परिवार का अहम योगदान है। रेनू गंगवार से पहले उनकी सास दो बार और ससुर एक बार जिला पंचायत के अध्यक्ष रहे हैं। रेनू गंगवार के पति सुरेश गंगवार कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। पिछले दिनों भी गंगवार परिवार के भाजपा ज्वाइन करने की चर्चा भी थी, लेकिन गुटबाजी आड़े आ गई और जॉइनिंग नहीं हो सकी थी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

आपको बता दें कि सुरेश गंगवार और रेनू गंगवार ने पिछले दिनों कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था, हालांकि उसके बाद कांग्रेस ने पार्टी से उनके निष्कासन की घोषणा की। कांग्रेस ने सुरेश गंगवार की एक कथित आपत्तिजनक वीडियो को आधार बनाया था, हालांकि सुरेश गंगवार ने इस वीडियो के पीछे गंभीर आरोप लगाए थे। आज गंगवार परिवार की एंट्री के बाद भाजपा के ही कई नेताओं में खलबली मची हुई है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments