03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लोकसभा चुनाव में 45 हजार से अधिक कर्मी संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा, बनाए गए 11729 मतदान केंद्र

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए 45 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इनमें लगभग 25 हजार सुरक्षा कर्मी केंद्र व अन्य राज्यों से लिए जा रहे हैं। इनकी तैनाती मतदान केंद्रों व मतगणना केंद्रों में की जाएगी।

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए 11729 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 5865 बूथ ऐसे हैं, जिनमें वेबकास्टिंग की जाएगी। अमूमन वेबकास्टिंग उन केंद्रों में की जाती है, जो संवेदनशील श्रेणी में आते हैं। ऐसे में सबसे अधिक पुलिस बल इन्हीं स्थानों पर तैनात होगा, जो यहां कानून व्यवस्था बनाने और चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने का जिम्मा संभालेगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

45 हजार सुरक्षाकर्मी किए जा रहे तैनात

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए लगभग 45 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए जा रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने इसके लिए केंद्र से 115 केंद्रीय शस्त्र पुलिस बल की मांग की है। इनमें से अब तक 65 कंपनियों की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इनमें से 30 कंपनियां प्रदेश में पहुंच भी चुकी है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी, हरियाणा और हिमाचल से आए होमगार्ड

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश ने 9000 होमगार्ड, दिल्ली ने 3000 होमगार्ड और हरियाणा व हिमाचल प्रदेश ने 2000-2000 होमगार्ड देने को स्वीकृति प्रदान कर दी है। चुनाव में इनके अतिरिक्त प्रदेश पुलिस के भी लगभग 15000 जवान और पांच हजार होमगार्ड व पीआरडी जवानों को तैनात करने की तैयारी है। इन्हें चुनाव के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Hot this week

Lansdowne पहुंचे NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल एनएस सुब्रमणि, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एफएनएन, कोटद्वार : Lansdowne राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत...

140 Students से CM धामी का संवाद, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए DBT से मिलेगी राशि

एफएनएन, देहरादून : 140 Students मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Lansdowne पहुंचे NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल एनएस सुब्रमणि, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एफएनएन, कोटद्वार : Lansdowne राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत...

140 Students से CM धामी का संवाद, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए DBT से मिलेगी राशि

एफएनएन, देहरादून : 140 Students मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

80s AI ट्रेंड का क्रेज, फोटो अपलोड करने से पहले रहें सावधान

एफएनएन, देहरादून : 80s AI सोशल मीडिया यूजर्स के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img