03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में आज शाम से करवट बदल सकता है मौसम, अगले तीन दिन चोटियों पर हिमपात व निचले क्षेत्रों में वर्षा के आसार

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में शुष्क मौसम के कारण पारा तेजी से चढ़ रहा है। जिससे मैदानी क्षेत्रों में तपिश बढ़ गई है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में भी धूप चुभ रही है। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है।

हालांकि, आज गुरुवार से प्रदेश में मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन पर्वतीय क्षेत्रों में चोटियों पर हिमपात और आसपास के निचले इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि के भी आसार हैं।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिलने से तपिश

प्रदेश में मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिलने से तपिश बढ़ गई है। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी जारी है। दून में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। जबकि, गुरुवार को इसमें और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज से अगले तीन दिन प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट बदल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में चोटियों पर हिमपात और आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ ही कहीं-कहीं हल्की वर्षा के भी आसार हैं। प्रदेश में पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

  • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
  • देहरादून, 32.8, 18.5
  • ऊधमसिंह नगर, 33.2, 17.5
  • मुक्तेश्वर, 23.5, 10.4
  • नई टिहरी, 22.5, 12.4

ये भी पढ़ें…लोकसभा चुनाव 2024: उत्‍तराखंड में नामांकन पूरा, पांच संसदीय सीटों के लिए इतने प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img