03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी के बाद सपा-बसपा की उत्तराखंड पर नजर, अखिलेश की पार्टी इन सीटों से लड़ेगी चुनाव

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुद्रपुर : समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव पास हुआ। प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने सभी कार्यकर्ताओं से चुनावी मैदान में उतरने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहने की अपील की।

रविवार को रुद्रपुर सिटी क्लब में सपा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी नैनीताल व हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव में उतरने के लिए पूरी ताकत के साथ तैयार है। इसको लेकर उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से वार्ता चल रही है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से दोनों सीट पर प्रत्याशी उतारने की योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस दौरान उत्तराखंड प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी, प्रदेश महासचिव संजय सिंह, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव व ऊधम सिंह नगर के प्रभारी अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

राज्य में पांचों सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी बसपा

काशीपुर : बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर राज्य में अपनी कमर कस ली है। पार्टी के उत्तराखंड अध्यक्ष शीशपाल व प्रदेश प्रभारी नरेश गौतम कुमाऊं दौरा कर रविवार को यहां पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य की पांचों सीटों पर अपने दम पर चुनाव मैदान में उतर गई है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथवार कमेटियां बनाकर पार्टी की विकासपरक नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं, प्रदेश प्रभारी नरेश गौतम ने दावा किया कि पार्टी उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव में अपना परचम लहराएगी।

इस अवसर पर बसपा प्रभारी सुरेश आर्य, प्रदेश महासचिव नंद गोपाल गौतम, विनोद कुमार गौतम, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी अख्तर अली, अफसर अली, महिपाल, महानगर अध्यक्ष डा. एमए राहुल, मुमताज मंसूरी, तबरेज सिद्दीकी, मुस्तकीम, सलीम अंसारी, कृष्ण कुमार गौतम, इंदर सिंह सागर, खूब सिंह, लेखराज गौतम आदि मौजूद रहे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...

Topics

शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 से ज्यादा दुकानें खाक

एफएनएन, शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग: फिरोजाबाद जिले...

Chardham Yatra 2026 : 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2026, ऋषिकेश से पहला जत्था रवाना

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra 2026 उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img