03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उज्जैन महाकालेश्वर के दर्शन कर लौट रहे भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय प्रभारी की हादसे में मौत, छह‍ घायल

Spread the love

एफएनएन, आगरा : उज्जैन महाकालेश्वर के दर्शन करने गए भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय के प्रभारी समेत सात लोग हादसे का शिकार हो गए। दर्शन कर वापस लौटते वक्त कार का टायर फटने से कार पलट गई। हादसे में ब्रज क्षेत्र प्रभारी की मौके पर ही मौत हो गई। साथ गए वार्ड 55 के पार्षद विजय वर्मा समेत छह लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे पर भाजपा के शीर्ष नेताओं ने शोक जताया है। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है।

आगरा के यमुना पार शाहदरा के वार्ड 55 से पार्षद विजय वर्मा अपने साथियों के साथ अक्सर उज्जैन महाकालेश्वर दर्शन के लिए जाते रहते हैं। विजय वर्मा ने बताया के वह शुक्रवार को बरेली के रहने वाले ब्रज क्षेत्र कार्यालय प्रभारी संजीव भारद्वाज के साथ महाकालेश्वर बाबा के दर्शन करने गए थे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
दर्शन कर वापस लौट रहे थे सभी   

आगरा से  मुकुल, विकास, पुष्पेंद्र यादव, सरवन कश्यप, शैलेंद्र जाट भी उनके साथ गए थे। सभी लोग अर्टिगा कार से रविवार की सुबह दर्शन करके वापस लौट रहे थे। सुबह तड़के पांच बजे के करीब गुना में कुंभराज थाना क्षेत्र के कटिया के पास अर्टिगा गाड़ी का पिछला टायर तेज आवाज के साथ फट गया, जिसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी पलटने से गाड़ी में बैठे संजीव भारद्वाज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसके बाद वहां पर चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते क्षेत्र की थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विजय वर्मा ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलते ही डिप्टी सीएम से उनकी वार्ता हुई है। कई संगठन के बड़े नेताओं ने बातचीत की है। उन्होंने बताया कि पार्टी की टीम मौके पर पहुंच रही है। वहींं इस हादसे में विजय वर्मा को छोड़कर बाकी सभी लोग गंभीर रूप से घायल है। इनको नजदीकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

वाकपटु और सक्रिय कार्यकर्ता थे संजीव

ब्रज क्षेत्र कार्यालय प्रभारी संजीव भारद्वाज संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता थे। उन्होंने विद्यार्थी परिषद की ओर से कई बड़े आंदोलन कर छात्रों के हित की लड़ाई लड़ी। मधुर भाषा और वाक पटु होने के कारण उनको सभी पसंद करते थे। उनके निधन से कार्यकर्ताओं में शोक की लहर फैल गई है।

Hot this week

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Topics

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img