03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

राजधानी में दो सेंटरों पर पुलिस का छापा, ऑनलाइन परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : राजधानी में ऑनलाइन नकल कराने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने राजपुर और डोईवाला क्षेत्र में दो ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों पर छापा मारा था। इन दोनों जगहों पर परीक्षार्थियों को लीज लाइन के माध्यम से ऑनलाइन नकल कराई जा रही थी। पुलिस ने दोनों सेंटरों को सील करा दिया है। इसके बाद वहां से कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत सीएसआईआर की ओर से एसओ और एएसओ पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कराई जा रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि आईटी पार्क स्थित एक सेंटर में अभ्यर्थियों को नकल कराई जा रही है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पशुपति लैब पर छापा मारा। यहां देखा कि संचालकों ने लैब के सर्वर रूम से कुछ लीज लाइन के माध्यम से अभ्यर्थियों को नकल कराई जा रही थी। इस सेंटर को अंकित नाम का युवक चला रहा था। इसी तरह से डोईवाला के हर्रावाला में भी एक सेंटर के बारे में जानकारी मिली।

पुलिस ने हर्रावाला स्थित दून घाटी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन सेंटर प्रेमनगर डोईवाला में छापा मारा। इस जगह भी सर्वर रूम में एक लीज लाइन को जोड़ा गया था। इसके माध्यम संचालकों से मिलीभगत कर परीक्षा से पहले ही अभ्यर्थियों को ऑनलाइन नकल कराने के लिए जोड़ा गया था।

इस सेंटर को दीपक और मोहित नाम के युवक चला रहे थे। आरोपियों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में राजपुर और डोईवाला थाने में मुकदमे दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि उन्होंने दूसरे राज्यों में भी अभ्यर्थियों को नकल कराई है। इसके संबंध में पूछताछ की जा रही है।

  • बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों से भरवाते थे यहां के सेंटर
आरोपी इसके लिए लंबे समय से तैयारियां कर रहे थे। माफिया से गठजोड़ कर बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों से देहरादून के इन सेंटर को परीक्षा केंद्र के रूप में भरवाते थे। इसके बाद यहां सर्वर रूम से रिमोट एक्सेस लेते हुए परीक्षा के सिस्टम को हैकर परीक्षा के पेपरों को सॉल्व कराया जा रहा है। पता चला है कि आरोपी अभ्यर्थियों से इसके लिए मोटी रकम वसूल करते थे। इस संबंध में फिलहाल जांच की जा रही है। जल्द ही कुछ और लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है।

Hot this week

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Dineshpur में झाड़ियों के बीच मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img