03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : छह फरवरी को जारी होंगे प्रदेश की दो भर्तियों के एडमिट कार्ड, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश की दो भर्तियों के एडमिट कार्ड छह फरवरी को जारी होंगे। इनमें से एक भर्ती उत्तराखंड लोक सेवा आयोग कराएगा तो दूसरी भर्ती परीक्षा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग। दोनों आयोगों ने इसकी जानकारी जारी कर दी है।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पशु चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा 21 व 22 फरवरी को होगी। आयोग सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, छह फरवरी को एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। किसी को भी डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे। आयोग ने पिछले साल अक्तूबर में इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया था।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

उधर, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पशुधन प्रसाद अधिकारी, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी (रसायन विज्ञान), अधिदर्शक-प्रदर्शक(रेशम) और निरीक्षक रेशम की भर्ती की परीक्षा 11 फरवरी को होगी। आयोग सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि छह फरवरी को आयोग की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। आयोग ने इसी साल आठ जनवरी को इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया था।

Hot this week

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img