03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, सीएम ने जाहिर की खुशी, कहा- वो हैं हमारे मार्गदर्शक और भाजपा के दिग्गज नेता

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : केंद्र सरकार ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने का एलान किया है। इस बात की जानकारी खुद पीएम मोदी ने दी है। इसके बाद से बड़े नेताओं की बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने को लेकर सराहा है। उन्होंने अपनी खुशी को चार पैराग्राफ की पोस्ट लिखकर जाहिर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर को भी पोस्ट किया है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
यह निर्णय अत्यंत अभिनंदनीय है : सीएम धामी

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पोस्ट कर लिखा कि यह हमारे लिए अत्यंत हर्ष एवं प्रसन्नता का क्षण है कि हम सभी के मार्गदर्शक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने आगे लिखा- आडवाणी जी भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष होने के साथ ही शुचिता और प्रतिबद्धता के सशक्त प्रतीक हैं। श्री राम मंदिर निर्माण आंदोलन में भी आपकी भूमिका एक मजबूत स्तम्भ के रुप में रही, जो हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।

सीएम ने कहा कि अपने दूरदर्शी नेतृत्व से भारत के विकास में उपप्रधानमंत्री, गृह मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में आपके द्वारा दिया गया अभूतपूर्व योगदान अविस्मरणीय है। केन्द्र सरकार द्वारा आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय अत्यंत अभिनंदनीय है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haldwani Firing : घर के बाहर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani Firing नैनीताल जिले के हल्द्वानी...

Mahila Arakshan बिल पर सियासी संग्राम : गणेश गोदियाल का धामी सरकार पर तीखा हमला

एफएनएन, देहरादून : Mahila Arakshan बिल को लेकर देशभर में...

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

Topics

Haldwani Firing : घर के बाहर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani Firing नैनीताल जिले के हल्द्वानी...

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img