03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कार्यालय में मौजूद होने के बाद भी बोर्ड बैठक में शामिल नहीं हुए अपर मुख्य अधिकारी, निंदा प्रस्ताव परित, तबादले की मांग

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : जिला पंचायत बोर्ड की आपात बैठक में अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह कार्यालय में होने के बाद भी शामिल नहीं हुए। बैठक को अवैध बताते हुए इसका बहिष्कार किया, वहीं सदस्यों ने उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास करते हुए शासन से उनके व वित्त परामर्श दाता पर कार्रवाई की मांग की। सदस्यो ने आरोप लगाया कि अपर मुख्य अधिकारी विकास विरोधी हैं और मनमानी कर रहे हैं।

जिला पंचायत में अध्यक्ष रेनू गंगवार और अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह के बीच रार लंबी हो चली है। सदस्यों की कई बार मांग के बावजूद बैठक न बुलाए जाने पर अध्यक्ष की ओर से आपात बैठक बुलाई गई। इस बैठक पर अपर मुख्य अधिकारी ने असहमति जताते हुए उपस्थिति रजिस्टर समेत तमाम पत्रावलिया अपने कब्जे में ले लीं। उन्होंने सदस्यों से साफ कर दिया कि यह बैठक पूरी तरह से असंवैधानिक है।

वहीं बुलाई गई बैठक में 34 में से 22 सदस्य मौजूद रहे। इससे पहले अध्यक्ष रेनू गंगवार ने कर्मचारियों की उपस्थिति चेक की तो कई कर्मचारी गायब मिले जबकि कई विलंब से कार्यालय पहुंचे। इस पर अध्यक्ष ने नाराजगी जताई। बैठक में अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह और वित्त परामर्शदाता के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास करते हुए उनके तबादले की मांग की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि वह इन अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • देखिए और क्या-क्या प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में रखे गए।

Hot this week

इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत की खबर; शॉर्ट सर्किट से हादसे का दावा

एफएनएन, इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Topics

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img