03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कार और डंपर की भिड़ंत, हादसे में चिकित्सक की मौत

एफएनएन, देहरादून : कीर्तिनगर थाना क्षेत्र के ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढुंढप्रयाग बैंड के समीप कार और डंपर की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार सवार चिकित्सक की मौके पर ही मौत हो गई। चिकित्सक उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर के प्रभारी थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश के हनुमंतपुरम निवासी चिकित्सक डा. नीरज राय ( 54 ) पुत्र गोरीशंकर राय सोमवार को ऋषिकेश से श्रीनगर आ रहे थे। कीर्तिनगर के समीप ढुंढप्रयाग मोड़ पर पहुंचते ही उनकी कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चिकित्सक नीरज राय की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें… बेसिक शिक्षकों की 3604 पदों पर भर्ती में नहीं रखे जाएंगे बीएड अभ्यर्थी, नियमावली फिर होगी संशोधित

बेसिक शिक्षकों की 3604 पदों पर भर्ती में नहीं रखे जाएंगे बीएड अभ्यर्थी, नियमावली फिर होगी संशोधित

एसएसआई कीर्तिनगर कुंवर राम आर्या ने बताया कि हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।साथ ही चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर आने पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img