03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तरायणी मेले में पवनदीप राजन करेंगे परफॉर्म, जादुई आवाज पर थिरकेंगे लोग

Spread the love

एफएनएन, बागेश्वर : उत्तरायणी मेले में इस बार पवनदीप राजन की जादुई आवाज सुनाई देगी। मेलार्थियों को उनका बेसब्री से इंतजार है। जागरण की रात पवनदीप के हिंदी और कुमाऊंनी गीतों पर दर्शक थिरकने को मजबूर होंगे। मेले की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। नगर पालिका में प्रशासक नियुक्त हैं।

जिलाधिकारी अनुराध पाल प्रशासक की भूमिका में हैं। ऐतिहासिक, पौराणिक, व्यापारिक और राजनीतिक मेले को भव्य बनाया जा रहा है। नगर को बिजली की लाइटों से चमकाया जा रहा है। सुंदर नगर बनाने में पालिका कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रहेगी। झांकी भी भव्य और दिव्य होगी।

पवनदीप राजन की आवाज में है जादू

उत्तराखंड के चंपावत जनपद निवासी पवनदीप राजन प्रसिद्ध गायक और संगीतकार हैं। पवनदीप को गायन की प्रतिभा का पता बचपन में ही चल गया था। उनके परिवार में भी संगीत के प्रति रुचि थी और इसी वजह से वह संगीत के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को विकसित करने में सहायक रहे। उन्होंने संगीत जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इसके अलावा स्थानीय लोक कलाकार भी छह दिवसीय उत्तरायणी मेले में अपनी कला से लोगों को सराबोर करेंगे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

भराड़ी का उत्तरायणी मेला होगा भव्य, बनने लगा मंच

कपकोट के भराड़ी में मां बाराही मंदिर में मेला आयोजित होगा। जिसके लिए सांस्कृतिक मंच बनने लगा है। लोक गायक यहां कार्यक्रम पेश करेंगे। तीन दिवसीय मेले में बाहर से व्यापारी पहुंच गए हैं। पुलिस ने तीन चौकियां बनाई हैं। वाहन ऐठाण पुल तक ही आ सकेंगे। 15 से 18 जनवरी तक कोई भी वाहन बाजार में नहीं आएगा।

तैयारियों के लिए हुई बैठक

उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस दौरान नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी कविंद्र मेहता, सोनू कोरंगा, व्यापार मंडल के गोविंद ऐठानी, शेर सिंह ऐठानी, सभासद दीपक ऐठानी, प्रवीण सिंह, विनोद ऐठानी, तारा कपकोटी आदि उपस्थित थे।

Hot this week

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Topics

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img