03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रप्रयाग में गुलदार का आतंक, सीसीटीवी में कैद हुई चहलकदमी, दहशत में लोग

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन,रुद्रप्रयाग :  उत्तराखंड में बाघ और गुलदार का आतंक देखने को मिल रहा है। अभी कुछ दिन पहले ही भीमताल में नरभक्षी बाघ स आतंक का माहौल था, अब रुद्रप्रयाग में गुलदार दिखने से लोग दहशत में हैं। नगर पालिका रुद्रप्रयाग के अंतर्गत सुविधानगर वार्ड में बद्रीनाथ हाईवे पर गत रात्रि को गुलदार आ धमका।

गुलदार की चहलकदमी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिससे नगरवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इससे पूर्व गत 30 दिसम्बर को बेलनी वार्ड में भी गुलदार ने एक कुत्ते का निवाला बनाया था। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से सुरक्षा की मांग की है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

आए दिन रहती है गुलदार की चहलकदमी

नगर क्षेत्र रुद्रप्रयाग के कई कस्बों में आए दिन गुलदार की चहलकदमी से लोगों में दशहत का माहौल है। गत रात्रि सोमवार को बद्रीनाथ हाइवे पर सुविधानगर में गुलदार भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। गुलदार पशु चिकित्सालय कार्यालय से बदरीनाथ हाईवे पर छलांग लगाकर दूसरी ओर स्थित वन विभाग के आवासीय भवनों की ओर भागता दिखाई दिया। जिन्होंने भी यह दृश्य कैमरे पर देखा वह काफी डरे हुए है।

शाम होते ही घरों में दुबक रहे लोग

गुलदार के आतंक से शाम होते ही लोग अपने घरों में दुबक रहे है। इससे पूर्व गत 30 दिसंबर रात्रि को बेलनी वार्ड बस्ती में गुलदार ने एक कुत्ते को अपना निवाला बनाया चुका है। इसकी तस्वीरे भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। इससे कुछ माह पूर्व महादेव मोहल्ला, अमसारी, पुनाड़, गुलाबराय, माई की मंडी समेत स्थानों में गुलदार की आवाजाही देखी गई।

लोगों ने की सुरक्षा की मांग

गुलदार के मोहल्लों के रास्तों में बेखौफ घूमने से खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गुलदार से सुरक्षा की मांग की है। ताकि समय रहते गुलदार को पकड़ा जा सके।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Arvind Pandey का भावुक बयान, बोले-आरोपों के बीच खुद को मानता हूं ‘अपराधी’

एफएनएन, रुद्रपुर : Arvind Pandey काशीपुर में भारतीय जनता...

Meerut में तहखाने में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

एफएनएन, मेरठ: Meerut उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Raipur Driver : रायपुर में 50 लाख लेकर फरार हुआ ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

एफएनएन, रायपुर : Raipur Driver छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर...

Topics

Arvind Pandey का भावुक बयान, बोले-आरोपों के बीच खुद को मानता हूं ‘अपराधी’

एफएनएन, रुद्रपुर : Arvind Pandey काशीपुर में भारतीय जनता...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img