एफएनएन, देहरादून : राजाजी पार्क की चीला रेंज में सोमवार को ट्रायल के लिए बुलाया गया इलेक्टि्रक वाहन (ईवी) दुर्घटनाग्रस्त होने से महिला अधिकारी नहर में बह गई। अधिकारी की तलाश में एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन अधिकारी का कुछ पता नहीं चल सका है।
बता दें कि हादसे का शिकार हुए वाहन में कई अफसर व वनकर्मी सवार थे। हादसे में दो रेंजर समेत चार लोगों की मौत हो गई और वार्डन छिटककर चीला नहर में जा गिरीं। उनकी खोज के लिए एसडीआरएफ ने सोमवार को ही तकरीबन तीन घंटे अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद तड़के से टीम रेस्क्यू में जुटी है।
यह भी पढ़ें :इंटरसेप्टर वाहन के ट्रायल के दौरान फटा टायर, वन क्षेत्राधिकारी समेत चार की खाई में गिरकर मौत, एक नहर में गिरकर लापता
पेट्रोलिंग के लिए मिला था वाहन







