Thursday, February 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडदेहरादून : नहीं थम रहा पेड़ों का अवैध कटान, राजावाला में एक...

देहरादून : नहीं थम रहा पेड़ों का अवैध कटान, राजावाला में एक हफ्ते में दूसरी बार चली हरे पेड़ों पर आरी

एफएनएन, देहरादून : राजावाला में एक सप्ताह में दूसरी बार हरे पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया है। श्री गो पिरामिड होम डिवाइन होटल के पास स्थित बगीचे में करीब 20 आम के हरे पेड़ों पर रातोंरात आरियां चला दी गईं। उद्यान विभाग को मामले की जानकारी ही नहीं है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

 

विभाग शुक्रवार को मौके पर जाकर बगीचे का निरीक्षण करेगा। सहसपुर ब्लॉक क्षेत्र में पेड़ों के अवैध कटान का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सूत्रों से मामले की जानकारी मिलने पर उद्यान विभाग से जानकारी ली गई। उद्यान निरीक्षक तहसीन खान ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

ये भी पढ़ें..उत्तरायणी-मकरैणी पर दिखेगा रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का उल्लास, सीएम धामी ने जारी किए निर्देश

बताया कि शुक्रवार को मौके पर जाकर बगीचे का निरीक्षण किया जाएगा। अगर पेड़ों का अवैध कटान हुआ है तो मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व बीते 14 दिनों में पौंधा में 70, शंकरपुर हुकुमतपुर में 30 और राजवाला में ही 17 पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments