03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नैनीताल  : न्यू ईयर इव के लिए तैयार है नैनीताल, होटलों में 60% एडवांस बुकिंग

Spread the love

एफएनएन, नैनीताल  :  सरोवर नगरी में नववर्ष पर आने वाले सैलानियों से नगर के बड़े होटल 60 से 80 प्रतिशत अभी से बुक हो गए हैं। क्रिसमस में भी 30 प्रतिशत से अधिक बुकिंग हो चुकी है। होटलों ने दो से तीन रात्रि पैकेज में मनोरंजन कार्यक्रम शामिल किए हैं।

इस बार थर्टी फर्स्ट के जश्न के साथ नववर्ष का स्वागत को लेकर होटल संचालकों में उत्साह है। गीत-संगीत के साथ विविध कार्यक्रमों को लेकर होटल कारोबारियों ने पैकेज प्लान किए हैं। क्रिसमस को लेकर होटलों समेत नगर के ऐतिहासिक गिरजाघरों में कार्यक्रम अभी से शुरू हो चुके हैं।

थर्टी फर्स्ट पर होटलों ने दो से तीन रात्रि पैकेज निर्धारित किए हैं। शेरवानी हिलटॉप एडवांस में बुक हो चुका है, जबकि नैनी रिट्रीट में 80, स्विस होटल 40 व विक्रम विंटेज 50 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है। इसके अलावा अन्य होटलों में भी कमरे बुक होने लगे हैं। इधर क्रिसमस पर भी लगभग 40 प्रतिशत कमरे बुक हो चुके हैं। क्रिसमस पर प्रतिष्ठित होटल नगर ने शोभायात्रा निकालेंगे। साथ ही गीत संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

नववर्ष पर होंगे ये कार्यक्रम

नगर के बड़े होटलों में 30 दिसंबर से कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। थर्टी फर्स्ट के लिए अलग-अलग थीम पर होटल सज रहे हैं। दिल्ली, मुंबई समेत स्थानीय गायक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कपल डांस, चेयर म्यूजिक, डीजे व बोर्न फायर आयोजित किए जाएंगे। कुमाऊंनी व्यंजन के साथ गाला डिनर में स्वादिष्ट भोजन परोसे जाएंगे। कुछ होटलों में कुमाऊंनी लोकगीत व छोलिया नृत्य का आयोजन किया जाएगा।

सजेगा शहर नैनीताल

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन पूर्व की भांति बिजली की लड़ियों से नगर को सजाएगा। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि सैलानियों को आकर्षित करने के लिए नगर की सजावट बेहद जरूरी है। नगर के अनेक होटल अपने गेस्ट के लिए मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उधर, होटल रेस्टोरेंट एसोसिएशन के पीआरओ रुचिर साह के अनुसार थर्टी फर्स्ट को लेकर रेस्टोरेंट में खास तैयारी की जा रही है। पर्यटकों को कुमाऊंनी व्यंजन परोसे जाएंगे।

Hot this week

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Topics

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img