03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ऑनलाइन एसीआर नहीं भरने पर पड़ा भारी, 136 पुलिसकर्मियों का वेतन रोका, कप्तान ने की कार्रवाई

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : ऑनलाइन एसीआर (वार्षिक चरित्र मंतव्य) न भरना जनपदभर के 136 पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने एसीआर न भरने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई। सभी का दिसंबर माह का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है।

कप्तान की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय देहरादून की ओर से पुलिस अधिकारी-कर्मचारी की सुविधा के लिए एसीआर ऑनलाइन भरवाई जा रही है। एसीआर में पुलिसकर्मियों हर साल आचरण, चरित्र, क्षमताएं और प्रदर्शन सहित अन्य रिकॉर्ड दर्ज करवाना होता है।

पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई

एसएसपी ने भी सभी कर्मचारियों को वर्ष 2022 का अपनी एसीआर अपडेट करने के लिए स्पष्ट रूप से निर्देश दिए थे। लेकिन जनपद के 136 पुलिसकर्मियों ने अपना ऑनलाइन एसीआर ही नहीं भरा है। जब इसका पता चला तो एसएसपी का पारा चढ़ गया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि एसीआर न भरने वाले सभी 136 पुलिसकर्मियों का दिसंबर माह का वेतन रोकने का आदेश जारी किया गया है। जब तक एसीआर नहीं भरी जाएगी तब तक वेतन जारी नहीं किया जाएगा। इसके बाद भी एसीआर न भरने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Topics

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img