03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

नैनीताल में गुलदार से दहशत, कैंची धाम में पांच बजे के बाद न आने की अपील, स्कूली बच्चों की ऑनलाइन हुई पढ़ाई

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नैनीताल : अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर स्थित काकड़ीघाट क्षेत्र में गुलदार की दहशत से मंदिरों में शाम पांच बाद श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद किए जाने के बाद अब शिक्षा विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर अब प्राथमिक व जूनियर स्तर पर ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी(बीईओ) एसएस चौहान ने संकुल समन्वयक को दिशा निर्देश भी जारी कर दिया है।

वहीं गुलदार की आवाजाही बढ़ने पर विद्यालयों को कुछ दिनों के लिए बंद करने का निर्णय भी लिया जा सकता है। इसके लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी(सीईओ) को भी पत्राचार किया गया है। काकड़ीघाट क्षेत्र के सड़का गांव के जीवन सिंह को 18 नवंबर को मार डालने के बाद अब हिंसक गुलदार की आबादी क्षेत्र में घुसपैठ बढ़ने से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। दिनदहाड़े गुलदार गांव के आसपास नजर आ रहा है।

नीब करौरी आश्रम मे पांच बजे के बाद न आने की अपील

इसी को देखते हुए दो दिन पूर्व नीब करौरी आश्रम एवं कर्कटेश्वर मंदिर में शाम पांच बजे बाद श्रद्धालुओं को न आने की अपील करते हुए प्रवेश बंद कर दिया गया था। ग्रामीण लगातार पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था

इधर, काकड़ीघाट क्षेत्र के प्राथमिक, जूनियर व इंटर कालेज के बच्चे भी खतरा उठाकर विद्यालय आ जा रहे हैं। इसे देखते हुए संकुल प्रभारी व क्षेत्र में स्थित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने खंड शिक्षा अधिकारी से पत्राचार किया। जिसके बाद डर के कारण विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की जा रही है।

बीईओ चौहान के अनुसार संकुल समन्वयक को इस संबंध में निर्देश जारी कर शिक्षकों से ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था बनाने को कहा गया है। उच्चाधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद विद्यालयों में कुछ दिनों के लिए अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया जाएगा।

आगरा में भीषण हादसा, ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, पांच सवारियों की मौत, हादसा देख कांप उठे लोग

गुलदार देख कर दहशत में ग्रामीण

मंदिर के ऊपर जंगल की ओर फिर दिखा गुलदार काकड़ीघाट क्षेत्र में रोजाना गुलदार देखे जाने से ग्रामीण डरे हुए हैं। बुधवार सुबह काकड़ीघाट-द्वारसों मोटर मार्ग पर स्थित बाबा नीब करौरी आश्रम के ठीक ऊपर जंगल की ओर गुलदार दिखा। मंदिर के मुख्य पुजारी आंनद सिंह के अनुसार सुबह श्रद्धालुओं ने मंदिर के ऊपरी इलाके में गुलदार देखे जाने की सूचना दी। श्रद्धालुओं से भी विशेष एहतियात बरतने की अपील की गई है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...

Topics

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...

शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 से ज्यादा दुकानें खाक

एफएनएन, शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग: फिरोजाबाद जिले...

Chardham Yatra 2026 : 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2026, ऋषिकेश से पहला जत्था रवाना

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra 2026 उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img