03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : समूह-ग परीक्षाओं के दबाव में आयोग ने पांचवीं बार बदला कैलेंडर, पीसीएस-मुख्य परीक्षा का परिणाम जल्द

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग पर समूह-ग की भर्तियों का दबाव इतना नजर आ रहा है कि एग्जाम कैलेंडर पांचवीं बार जारी किया है। इस दबाव के बीच आयोग की पूर्व की भर्तियों का कुछ पता ही नहीं चल रहा है। इसमें पीसीएस, लोवर पीसीएस, एफआरओ, एपीएस जैसी भर्तियां शामिल हैं।

आयोग ने जनवरी में 32 भर्तियों का जो कैलेंडर जारी किया था, उसमें पीसीएस, लोवर पीसीएस, वन क्षेत्राधिकारी, अपर निजी सचिव भर्तियों की संभावित तिथियां बताई गई थीं। एक मई को जारी दूसरे कैलेंडर में भी ये शामिल थीं। 24 अगस्त को आयोग ने एक अन्य कैलेंडर जारी किया, जिसमें बताया कि इन भर्तियों से संबंधित प्रस्ताव के कुछ बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है, जिसके बाद ही उनके विज्ञापन जारी होंगे।

26 सितंबर और अब 29 नवंबर को जारी विज्ञापनों में भी इन भर्तियों के नाम शामिल नहीं हैं। इनकी तैयारी कर रहे युवाओं का कहना है कि कैलेंडर के हिसाब से तैयारी करके भी परीक्षा का पता नहीं। उधर, आयोग के सचिव जीएस रावत का कहना है कि समूह-ग की भर्तियों की जिम्मेदारी भी उनके पास है तो उसे भी समय से कराना है। उन्होंने कहा कि बाकी जिन भर्तियों के प्रस्ताव (अधियाचन) आ चुके हैं, उन पर काम चल रहा है। पीसीएस समेत अन्य भर्तियों का अभी तक कोई अधियाचन या तो मिला नहीं है या फिर उनमें कुछ जानकारी मांगी गई है।

किस कैलेंडर में कितनी भर्तियां

कैलेंडर जारी होने की तिथि –    संभावित भर्तियों की संख्या
27 जनवरी –                                    32
01 मई –                                          34
24 अगस्त –                                      21
26 सितंबर-                                      08
29 नवंबर –                                      17

पीसीएस-मुख्य परीक्षा का परिणाम जल्द

आयोग ने इस साल फरवरी-मार्च में पीसीएस-2021 की मुख्य परीक्षा कराई थी। आयोग सचिव जीएस रावत ने बताया कि इस साल ही इसका परिणाम जारी किया जाएगा। मूल्यांकन का काम अंतिम चरण में है।
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...

Topics

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img