03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

17 मीटर वर्टिकल ड्रिलिंग पूरी, प्लाज्मा कटर मशीन से काटकर हटाई जा रही ऑगर मशीन

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

उत्तरकाशी टनल रेस्‍क्‍यू

एफएनएन, उत्तरकाशी : ऑगर मशीन हटाने की प्रक्रिया जारी है। प्लाज्मा कटर मशीन से काटकर ऑगर मशीन को हटाया जा रहा है।

17 मीटर वर्टिकल ड्रिलिंग पूरी

पीएमओ के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे ने जानकारी देते हुए बताया क‍ि वर्टिकल ड्रिलिंग का काम जारी है। अब तक 17 मीटर ड्रिलिंग हो चुकी है।

सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को दिए जा रहे हैं सॉलिड फूड व फल

 सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को नियमित सॉलिड फूड व फल भी दिए जा रहे हैं। यह भोजन 57 मीटर लंबे व छह इंच मोटी स्टील की पाइप के जरिये दिया जा रहा है। भोजन के पैकेट को रस्सियों पर बांधा जा रहा है। रस्सी के जरिये पाइप के अंदर से भोजन श्रमिकों तक पहुंचाया जा रहा है। श्रमिक के पास रस्सी का दूसरा छोर है। भोजन के पैकेट बंध जाने के बाद सुरंग में फंसे श्रमिक रस्सी खींचते हैं फिर धीरे-धीरे भोजन के पैकेट व अन्य सामग्री दूसरी ओर जाता है।

“मैं नहीं चाहता कि मेरा बेटा सुरंग में काम करें”, सुरंग में फंसे मजदूर के पिता बोले

उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूर के पिता ने कहा कि मैं नहीं चाहता कि मेरा बेटा अब सुरंग में काम करे।

वर्टिकल ड्रिलिंग के लिए की गई थी दो जगहों की पहचान

 सिलक्यारा सुरंग के अंदर फंसे 41 श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए कई विकल्पों में से एक वर्टिकल ड्रिलिंग है। वर्टिकल ड्रिलिंग के लिए दो जगहों की पहचान की गई थी और दोनों ही ऊंचाई वाली निर्माणाधीन सुरंग सिलक्यारा के किनारे पर हैं। एसजेवीएन ने लगातार बचाव प्रयासों के 15वें दिन पहाड़ी के ऊपर सुरंग के शीर्ष पर वर्टिकल ड्रिलिंग कार्य शुरू कर दिया है। वहीं दूसरे विकल्प के तौर पर सुरंग के ऊपर दूसरे हिस्से में वर्टिकल ड्रिलिंग का काम भी शुरू कर दिया गया है।

15 मीटर से अधिक पूरी हुई वर्टिकल ड्रिलिंग

 वर्टिकल ड्रिलिंग 15 मीटर से अधिक पूरी हुई। अभी चार दिन का समय और लगेगा। दूसरी तरफ प्लाज्मा कटर से औगर के फंसे पार्ट को काटा जा रहा। कल तक यह काम पूरा हो जाएगा। साथ ही सुरंग के बाकी हिस्से पर मैनुअल ड्रिलिंग में ट्रेंचलेस के श्रमिक मोर्चा संभालेंगे। आर्मी को ड्रिफ्ट टनल का काम दिया गया, जो मलबे के भाग से सुरंग के दाएं भाग से शुरू किया जाएगा।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Nari Shakti वंदन सत्र पर सियासत तेज, कांग्रेस ने बताया ‘नौटंकी’

एफएनएन, देहरादून : Nari Shakti उत्तराखंड में नारी शक्ति...

Ed Chhapemari के दौरान हंगामा, अफसरों से धक्का-मुक्की का आरोप

एफएनएन, रायपुर : Ed Chhapemari भारतमाला परियोजना से जुड़े...

Dharali Aapda पर हरीश रावत का बड़ा हमला, बोले- राहत में देरी, आपदा प्रबंधन फेल

एफएनएन, देहरादून : Dharali Aapda उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र...

Mahila Aarakshan सत्र से पहले बवाल, गन्ना ट्रॉली पलटकर विधायक का विरोध

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan पर बुलाए गए विशेष सत्र...

Topics

Nari Shakti वंदन सत्र पर सियासत तेज, कांग्रेस ने बताया ‘नौटंकी’

एफएनएन, देहरादून : Nari Shakti उत्तराखंड में नारी शक्ति...

Ed Chhapemari के दौरान हंगामा, अफसरों से धक्का-मुक्की का आरोप

एफएनएन, रायपुर : Ed Chhapemari भारतमाला परियोजना से जुड़े...

Dharali Aapda पर हरीश रावत का बड़ा हमला, बोले- राहत में देरी, आपदा प्रबंधन फेल

एफएनएन, देहरादून : Dharali Aapda उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र...

Mahila Aarakshan सत्र से पहले बवाल, गन्ना ट्रॉली पलटकर विधायक का विरोध

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan पर बुलाए गए विशेष सत्र...

Arvind Pandey का भावुक बयान, बोले-आरोपों के बीच खुद को मानता हूं ‘अपराधी’

एफएनएन, रुद्रपुर : Arvind Pandey काशीपुर में भारतीय जनता...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img