03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

किच्छा पहुंची जिला विकास प्राधिकरण की टीम का बड़ा विरोध

Spread the love
  • लोगों ने कहा – अतिक्रमण के नाम पर प्राधिकरण कर रहा उत्पीड़न

  • एसडीएम मौके पर पहुंचे विरोध के बाद बैरंग लौटी टीम

एफएनएन, किच्छा : किच्छा में चिह्नित की गई 11 अवैध कॉलोनियो में ध्वस्तीकरण करने गई जिला विकास प्राधिकरण की टीम का खुला विरोध हो गया। लोगों ने टीम के अधिकारियों को घेर लिया और जमकर खरी खोटी सुनाईं। उन्होंने साफ-साफ कह दिया कि अगर उत्पीड़न किया गया तो न सिर्फ भूख हड़ताल करेंगे बल्कि डीजल डालकर खुद को आग भी लगा लेंगे। एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने लोगों को भरोसा दिलाया कि बेवजह लोगों को परेशान नहीं किया जाएगा। उनके विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से बात करने के बाद टीम वापस लौट गई।

जिला विकास प्राधिकरण बिना नक्शा के काटी गई किच्छा की 11 अवैध कॉलोनियो को चिन्हित किया है। कल प्राधिकरण के उपाध्यक्ष हरीश कांडपाल खुद एसडीएम के साथ मौके पर पहुंचे थे और लोगों को चेतावनी दी थी। बसंत गार्डन में उन मकानों में निर्माण होता पाया गया, जिनको नोटिस दिए गए थे और सील लगी हुई थी। ऐसे लोगों को चेताया भी गया था। इस मामले में आज प्रकाश प्राधिकरण की टीम जेसीबी मशीन और बुलडोजर लेकर ध्वस्तीकरण के लिए पहुंची तो बवाल हो गया। लोगों ने टीम को घेर लिया और जेसीबी के आगे जमा हो गए।

टीम को जमकर खरी खोटी सुनाई गई। विरोध करने वालों में भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, विवेक राय, कमलेंद्र सेमवाल व अन्य पदाधिकारी भी शामिल थे। सूचना पर एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए और लोगों से बात की। लोगों का कहना था कि सौ गज से नीचे के मकानो के ध्वस्तीकरण का अधिकार प्राधिकरण को नहीं है, इसके साथ ही बिना नोटिस के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई बिल्कुल गलत है।

सीएम धामी ने हरिद्वार के विकास पर दिया जोर, 23,682.38 करोड़ के 185 एमओयू प्रस्ताव पर किए हस्ताक्षर

सीएम धामी ने हरिद्वार के विकास पर दिया जोर, 23,682.38 करोड़ के 185 एमओयू प्रस्ताव पर किए हस्ताक्षर

भाजपा पदाधिकारी ने कहा कि विकास प्राधिकरण की टीम में शामिल कुछ अधिकारी कांग्रेस मानसिकता के हैं। भाजपा सरकार में वह लोगों का उत्पीड़न बिल्कुल नहीं होने देंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना ने तो यहां तक कह दिया कि गोली मार दो या जेल भेज दो पर वह ध्वस्तीकरण नहीं होने देंगे। विरोध के चलते टीम वापस लौट गई।

Hot this week

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

CM Dhami बारिश के बीच पहुंचे रुद्रपुर, छात्रों से की मुलाकात

एफएनएन, रुद्रपुर : CM Dhami उधम सिंह नगर के...

Topics

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

Uttarakhand में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 52 मरीज संक्रमित; 16 का इलाज जारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में स्वाइन फ्लू यानी इंफ्लुएंजा...

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img