03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तरकाशी : रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेने पहुंचे पीएमओ उप सचिव मंगेश घिल्डियाल

Spread the love

एफएनएन, उत्तरकाशी :  इन दिनों सभी की निगाहें उत्तराखंड के उत्तरकाशी पर टिकी हैं। दीपावली पर हुए टनल हादसे में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए लगातार सात दिनों से कोशिश की जा रही है। शनिवार को रेस्क्यू ऑपरेशन फिलहाल रोका गया है, ऐसे में लगातार मुख्यमंत्री से लेकर बड़े अधिकारी अभियान पर नजर बनाए हुए हैं।

शनिवार को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के उप सचिव मंगेश घिल्डियाल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों संग पहुंचे मंगेश घिल्डियाल ने चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से बात की और आ रही अड़चनों के बारे में जाना।

थमा रेस्क्यू ऑपरेशन

सिल्क्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए चल रहे बचाव अभियान में लगातार समस्या आ रही है। शनिवार को सुरंग में ड्रिलिंग कार्य को रोक दिया गया। सुरंग बनाने वाली कंपनी एनएचआईडीसीएल के निदेशक अंशू मनीष खुल्को ने बात करते हुए कहा कि फिलहाल सुरंग में ड्रिलिंग का काम रुका हुआ है। जब उनसे पूछा गया कि क्या मशीन खराब होने के कारण ड्रिलिंग का काम रुका है, तो उन्होंने कहा कि मशीन में कोई खराबी नहीं है। फिलहाल किसी कारणवश इसे रोका गया है।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img