03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

छठ पूजा घाट का मेयर रामपाल सिंह ने फीता काटकर किया लोकार्पण, पूर्वांचल समाज ने व्यक्त किया आभार

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रूद्रपुर : रविन्द्र नगर में छठ पूजा घाट पर किये गये सौंदर्यीकरण कार्यों का मेयर रामपाल सिंह फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर पूर्वांचल समाज ने मेयर रामपाल का स्वागत करते हुए आभार भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि छठ पूजा पर होने वाली असुविधा को देखते हुए पूर्वांचल समाज समिति की मांग पर रविन्द्र नगर स्थित छठ घाट का सौंदर्यीकरण कराया गया है। इससे श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी। मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि वह जो भी काम कर रहे हैं वह उनका फर्ज है। उनके लिए पूरा शहर एक परिवार की तरह है। उन्होंने अब तक के कार्यकाल में हमेशा जनभावनओं को सम्मान देते हुए विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास किया है।

किसी भी वार्ड के साथ उन्होंने कोई भेदभाव नहीं किया। पारदर्शिता और पूरी गुणवत्ता के साथ विकास कार्य कराये जा रहे हैं। नगर निगम में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के स्तर से जो भी विकास कार्य संभव हो सकते थे वह किये जा रहे हैं। नजूल भूमि पर मालिकाना हक दिलाने का जो वायदा उन्होंने जनता से किया था वह पूरा हो रहा है। जनहितों के लिए आगे भी कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। छठ घाट पर आने वाली व्रत नारियों के कपड़े बदलने के लिए दो कमरों का शीघ्र निर्माण नगर निगम रुद्रपुर के द्वारा कराया जाएगा जिसका टेंडर किया जा चुका है

इस अवसर पर छठ पूजा समिति अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, पार्षद बबलू सागर, फुदेना साहनी, राकेश सिंह, नन्द लाल शर्मा, दुर्गेश मौर्या, दिनेश गुप्ता, श्री कान्त शर्मा, राम सकल भारद्वाज, वीरेन्द्र तिवारी, रणधीर चौधरी, एम के सिंह, शंकर राय, विजय बाजपेई,पार्षद प्रमोद शर्मा, सुशील चौहान, सुशील यादव,भुवन गुप्ता सुनील कुमार शिव कुमार शिबू, शकुन्तला देवी,गीता गुप्ता,आरती सिंह संध्या रानी सुमन देवी आशा देवी सहित सैकड़ों लोगों उपस्थित रहे।
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chhattisgarh Petrol-डीजल का संकट गहराया, कई जिलों में पंप हुए बंद

एफएनएन, रायपुर : Chhattisgarh Petrol पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता...

Pritam Singh से मिले नागेश, कांग्रेस को लेकर संदेश

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता...

Ucc Halala : उत्तराखंड में UCC के तहत हलाला का पहला मामला, हरिद्वार में FIR दर्ज

एफएनएन, उत्तराखंड : Ucc Halala में समान नागरिक संहिता...

Chamoli के थराली में लकड़ी के मकान में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची महिला

एफएनएन, चमोली : Chamoli जिले के थराली विकासखंड में...

Topics

Chhattisgarh Petrol-डीजल का संकट गहराया, कई जिलों में पंप हुए बंद

एफएनएन, रायपुर : Chhattisgarh Petrol पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता...

Pritam Singh से मिले नागेश, कांग्रेस को लेकर संदेश

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता...

Rudrapur Scrap के गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur Scrap के न्यू डिवाइन सिटी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img