03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बच्चों के बीच बच्चे बने माही, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के साथ खिंचवाई फोटो

एफएनएन, देहरादून : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को नाटाडोल से वापस पहाड़पानी, शहरफाटक होते हुए नैनीताल की ओर लौट गए। धोनी ने वापस लौटते समय पहाड़पानी-शहरफाटक मार्ग में शैमगड़ में स्थानीय दुकानदारों, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों से मुलाकात की। धोनी को अपने बीच पाकर सभी ने फोटो खिंचवाने के साथ ओटोग्राफ लिया।

क्षेत्र के दुकानदार सुरेश जोशी, रमेश मेलकानी ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी और दोस्तों के साथ वापस लौटते समय स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि धोनी को अपने बीच पाकर लोग बेहद खुश हुए।

ग्रामीणों ने बताया कि धोनी ने सभी के साथ फोटो खिंचने के साथ लोगों से उनका हालचाल भी जाना। धोनी ने नाटाडोल में परिवार और दोस्तों के साथ तीन रात गुजारी। स्थानीय लोगों के अनुसार, धोनी को पहाड़ का खाना और क्षेत्र का वातावरण बेहद पसंद आया।

समाजसेवी रमेश मेलकानी ने बताया कि धोनी के आने से क्षेत्र को नई पहचान मिली है। लेकिन शैमगड़ से नाटाडोल को जाने वाली चार किमी लिंक रोड की हालत खराब होने से उनके वाहनों को आवाजाही करने में परेशानी उठानी पड़ी। धोनी के साथ फोटो खिंचवाने के साथ ओटोग्राफ लेने वाले ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। लोगों से मिलने के बाद धोनी वापस नैनीताल की ओर चले गए

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img