Monday, March 9, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडराज्य स्थापना दिवस के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों के...

राज्य स्थापना दिवस के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की बैठक, ये कार्यक्रम होंगे आयोजित

एफएनएन, रुद्रपुर : जनपद में राज्य स्थापना दिवस पूर्व की भांति पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। राज्य स्थापना दिवस के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने बुधवार को जिला कार्यालय सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में निर्णय लिया गया कि जनपद स्तरीय कार्यक्रम 9 नवम्बर को पूर्वाह्न 10ः30 बजे पुलिस लाइन में आयोजित किया जाएगा।

जिसमें खटीमा गोलीकाण्ड के शहीदों की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया जाएगा तथा राज्य आन्दोलनकारियों एवं शहीदों को भी याद किया जाएगा। विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर अपने-अपने विभागों की योजनाओं का भी प्रचार प्रसार किया जायेगा।

उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को शहीद स्मारकों की सफाई कराने तथा राज्य स्थापना दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने शिक्षा, खेल तथा युवा कल्याण विभाग को निर्धारित विषयों पर पेंटिंग, निबन्ध, रेस आदि प्रतियोगिताएं आयोजित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिये। उन्होंने मलिन बस्तियों में स्वास्थ्य कैम्प लगाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डे, अमृता सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, जिला प्रोबेशन अधिकारी व्यौमा जैन, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी एके वर्मा आदि उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments