03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

जमानत के नाम पर रिश्वत ले रहा था सिपाही, विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ कर लिया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार : मारपीट के मुकदमे में थाने से ही जमानत देने के नाम पर पांच हजार की रिश्वत ले रहे जगजीतपुर पुलिस चौकी के एक सिपाही को विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विजिलेंस उसे अपने साथ देहरादून ले गई है।

सिपाही के रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े जाने से जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मचा रहा। वहीं, आरोपित सिपाही के खिलाफ जिला स्तर पर भी अनुशासन की कार्रवाई शुरू हो गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने आरोपित को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस के मुताबिक, जगजीतपुर निवासी राजू सिंह ने विजिलेंस को शिकायत देकर बताया कि उसके स्वजन के खिलाफ 27 मई 2023 को तुषार निवासी पीठ बाजार, जगजीतपुर थाना कनखल ने घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।

उन्होंने भी दूसरे पक्ष के खिलाफ क्रास मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि उनके विरूद्ध दर्ज मुकदमे के संबंध में 25 अक्टूबर को 2023 में पुलिस चौकी जगजीतपुर में मुंशी सिपाही पप्पू कश्यप ने फोन कर पुलिस चौकी बुलाया। अपने साथ आधार कार्ड लाने के लिए भी कहा।

आरोप है कि सिपाही ने उसे और परिवार के एक सदस्य को हवालात में बंद कर दिया और जेल भेजने का डर दिखाते हुए उनके पर्स से रकम निकाल ली। शाम के समय उन्हें हवालात से बाहर निकाल कर सिपाही ने पांच हजार रुपये अपने पास रख लिए।

सिपाही का कहना था कि उसने पांच हजार रुपये चौकी इंचार्ज को देकर उन्हें बचाया है और बाकी आरोपितों को बाहर से बाहर जमानत कराने के लिए पांच हजार रुपये और देने होंगे।

इस सूचना पर हरकत में आई विजिलेंस ने पीड़ित के साथ मिलकर जाल बिछाया और रविवार को रिश्वत की रकम ले रहे सिपाही पप्पू कश्यप को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए विजिलेंस उसे अपने साथ देहरादून ले गई है।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img