03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू होंगी मुख्य अतिथि, सीएम ने जमरानी बांध को लेकर दी भी जानकारी

एफएनएन, देहरादून  : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सात नवंबर से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी।उनका आठ नवंबर को श्रीनगर गढ़वाल और कुमाऊं दौरे का कार्यक्रम भी है। नौ नवंबर को वह उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगी।

शनिवार को मुख्यमंत्री धामी जमरानी बांध को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जमरानी बांध से सिंचाई के पानी को लेकर यूपी से जल्द एमओयू होगा। जमरानी बांध निर्माण से लगभग 1200 परिवार प्रभावित होंगे। प्रभावतों के विस्थापन के लिए पराग फॉर्म में 300 एकड़ जमीन का चयन किया गया है।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि निवेशक सम्मेलन के लिए अब तक 65000 करोड़ के निवेश पर करार हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों में निवेश प्राथमिकता रहेगी। जिलाधिकारी से निवेश के लिए तत्काल प्रस्ताव मांगे गए हैं।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

Hot this week

Gairsain को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, यूकेडी डेमोक्रेटिक ने खोला केंद्रीय कार्यालय

एफएनएन, गैरसैंण : Gairsain उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img