चेक बाउंस मामले में सजायाफ्ता मृणाल पांडे रुद्रपुर से गिरफ्तार, गदरपुर पुलिस ने आवास विकास चौकी पुलिस की मदद से पकड़ा

एफ़एनएन, रुद्रपुर : चेक बाउंस मामले में पिछले 10 माह से फरार चल रहे सजायाफ्ता मृणाल पांडे को गिरफ्तार कर लिया गया। गदरपुर पुलिस ने उसे यहां आवास विकास पुलिस चौकी की मदद से पकड़ा। आपको बता दें कि मृणाल पांडे प्रेमनगर, गदरपुर का रहने वाला है। सूत्रों की मानें तो वह कई लोगों को अपनी ठगी का शिकार बन चुका है। उसने अवधेश पांडे से भी फ्रॉड किया और कोर्ट ने उसे डेढ़ साल की सजा और चार लाख के जुर्माने से दंडित किया था। मृणाल पांडे इसके बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी। उसकी धरपकड़ के लिए वारंट भी जारी किए गए थे। गदरपुर पुलिस को आज सूचना मिली कि मृणाल पांडे रुद्रपुर के आवास विकास में मौजूद है। आवास विकास पुलिस चौकी से संपर्क करने के बाद गदरपुर पुलिस ने आरोपी मृणाल पांडे को गिरफ्तार कर लिया। गदरपुर पुलिस उसे साथ ले गई है। कल उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

 

Hot this week

टिकट पर घमासान के बाद बौद्ध का राज्यसभा सफर शुरू, पार्टी ने जताया भरोसा

एफएनएन, नई दिल्ली : हरियाणा से कांग्रेस के नेता...

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

Topics

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img