03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बड़ा सवाल, धुंधली छवि को कैसे सुधरेगा सामिया बिल्डर्स, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़े-बड़े दावे

Spread the love

एफएनएन, रूद्रपुर : विवादित सामिया बिल्डर अपनी छवि सुधारने का काम करेगा, लेकिन बड़ा सवाल है कैसे ? सैकड़ो की संख्या में आज भी लोग पैसा देने के बावजूद अपना प्लाट और फ्लैट खोजते घूम रहे हैं, जिन फ्लैट्स में लोग रह रहे हैं, उनकी भी हालत खस्ता से भी खस्ताहाल है। ऐसे में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले इस बिल्डर के बड़े-बड़े दावे कितना धरातल पर उतर पाएंगे, यह देखना होगा।

काशीपुर रोड स्थित सामिया बिल्डर पुलिस के निशाने पर है। अब तक करीब दर्जन पर मुकदमे इस बिल्डर के कर्मचारी और मालिक पर दर्ज हो चुके हैं। कर्मचारी जेल के भीतर हैं और इस मामले की जांच एसआईटी कर रही है। कंपनी के मालिक अभी फरार चल रहे हैं। इस बीच आज कंपनी के नए जीएम मरगूब त्यागी ने प्रेस वार्ता कर बड़े-बड़े दावे किए। उन्होंने कहा कि मिस मैनेजमेंट के कारण सामिया बिल्डर का नाम बदनाम हुआ।

इसी को लेकर पुराने मैनेजमेंट को हटाकर नए मैनेजमेंट को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका कहना है कि अभी प्लॉट या फ्लैट की सेल परचेस नहीं होगी। पहले पुरानी चीजों को दुरुस्त किया जाएगा। जो फ्लैट अधूरे पड़े हैं, उनको बनवाया जाएगा। इसके अलावा कॉलोनी में रह रहे लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं दूर की जाएगी और इसे एक सुविधाजनक टाउनशिप बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिस रेट पर फ्लैट की बुकिंग हुई थी, उसी रेट पर इन्हें उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही जो लोग फ्लैट या प्लाट नहीं लेना चाहते हैं, उनकी रकम को वापस किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पुरानी चीजों को भूलकर नई चीजों के साथ आगे बढ़ने का काम करेंगे। कॉलोनी को व्यवस्थित कर यहां रहने वाले लोगों की समस्याओं को दूर किया जाएगा। अब नए मैनेजमेंट के दावे कितने धरातल पर उतरते हैं, यह तो वक्त ही बताएगा।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img