03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

युवा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया सीएम धामी का जन्मदिन, मेयर रामपाल और भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा की अगुवाई में चलाया गया स्वच्छता अभियान

Spread the love

एफएनएन, रूद्रपुर : जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म दिन युवा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्टेडियम में युवा दौड़ आयोजित की गयी जिसका शुभारम्भ भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने किया। इस अवसर पर युवाओं को तीन संकल्प लिये। पहला संकल्प नशे से दूर रहने, दूसरा पर्यावरण की रक्षा करने और तीसरा उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाने के लिए काम करने का लिया गया।

वहीं जन्म दिन के मौके पर वार्ड 38 में भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा और मेयर रामपाल की अगुवाई में स्वच्छता अभियान चलाया गया। सिडकुल गणेश महोत्सव आयोजन समिति की ओर से होटल रेडिशन ब्लू में आयोजित रक्तदान शिविर में भी भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने शिरकत की और रक्तदान करने वाले महादानियों का हौंसला बढ़ाया।

 

 

वहीं नगर निगम में मेयर रामपाल सिंह और भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मेयर रामपाल, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल सहित पार्षदों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए पर्यावरण मित्रें को वस्त्र और मिष्ठान वितरित किया।

इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने विकास के नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। जी-20 के सफल आयोजन के बाद उत्तराखण्ड की पहचान और देश में ही नहीं बल्कि पूरी पूरी दुनिया में बढ़ गयी है। मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड के विकास को नई दिशा है। जीरो टोलरेंस की नीति पर काम करके सीएम ने जनता के दिलों में अपनी अलग छाप छोड़ी है। सीएम धामी आज जन जन के प्रिय बन चुके हैं।

भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी जैसे युवा और उर्जावान मुख्यमंत्री मिलना उत्तराखण्डवासियों के लिए सौभाग्य की बात है। सीएम धामी ने अपनी अलग कार्यशैली से उत्तराखण्ड को विकास की नई उंचाईयों पर ले जाने का काम किया है। मुख्यमंत्री की कार्यशैली के कायल स्वयं प्रधानमंत्री मोदी भी हैं। इसीलिए सीएम धामी को केन्द्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है जिससे उत्तराखण्ड आज निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। ं

इस अवसर पर धर्म सिंह कोली, धीरेन्द्र मिश्रा, शालिनी बोरा, मोहन तिवारी, हरिओम, संजय हालदार, गोविंद सिंह, दीपक राइौर, चंदन सक्सेना, गिरीश राठौर, दीपक राठौर, गिरीश पाल आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img