03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चिनूक ने केदारनाथ में की ट्रायल लैंडिंग, कल से पुननिर्माण सामग्री पहुंचाएगा धाम

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : केदारनाथ धाम में दूसरे चरण का पुननिर्माण कार्य जोरों पर है। चिनूक हेलिकॉप्टर ने आज मंगलवार को ट्रायल लैंडिंग की। बुधवार से चिनूक धाम में पुननिर्माण सामग्री पहुंचाएगा। यात्रा के पहले चरण के साथ ही बीते वर्ष शीतकाल में भी चिनूक ने केदारनाथ में निर्माण सामग्री पहुंचाई थी।

  • पुनर्निर्माण कार्य में लगे हैं 800 मजदूर 

मानसून की रफ्तार थमने के साथ ही केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों ने जोर पकड़ लिया है। धाम में 800 मजदूर दिन और रात की शिफ्ट में निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं। इस वर्ष दिसंबर माह तक दूसरे चरण के कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। तीसरे चरण में अनुबंध के तहत तीर्थपुरोहित और हक-हकूकधारियों के भवन मास्टर प्लान के तहत बनाए जाने हैं। साथ ही अन्य यात्री सुविधाओं को विकसित किया जाएगा।

बता दें कि आपदा से प्रभावित केदारनाथ में 2018 से पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत पुनर्निर्माण कार्य चल रहे हैं। तीन चरणों में होने वाले कार्यों में पहले चरण में मंदिर परिसर व मंदिर मार्ग का विस्तार और आदिगुरू शंकराचार्य समाधिस्थल का पुनर्निर्माण पूरा हो चुका है। नवंबर 2021 से दूसरे चरण के कार्य चल रहे हैं। इन निर्माण कार्यों से जुड़ी 500 टन से अधिक निर्माण सामग्री चिनूक हेलिकॉप्टर से भी धाम पहुंचाई जा चुकी है।

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img