Friday, February 20, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडभूस्खलन के चलते ऋषिकेश-बद्रीनाथ व गंगोत्री राजमार्ग बंद, वैकल्पिक मार्गों से जाने...

भूस्खलन के चलते ऋषिकेश-बद्रीनाथ व गंगोत्री राजमार्ग बंद, वैकल्पिक मार्गों से जाने की सलाह

एफएनएन, ऋषिकेश :  ऋषिकेश-बद्रीनाथ तथा गंगोत्री मार्ग भूस्खलन के चलते बंद हो गए हैं। पुलिस ने इन दोनों रूट पर जाने वाले वाहनों को भद्रकाली व तपोवन में रोक दिया है। फिलहाल दोनों मार्गों को खोलने में अभी समय लग सकता है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर शिवपुरी तथा गूलर के समीप भूस्खलन के कारण मलबा आने से देर रात बंद हो गया था। वहीं ऋषिकेश- गंगोत्री राजमार्ग नरेंद्र नगर से करीब 3 किलोमीटर पहले भूस्खलन के चलते बंद हो गया है।

  • मार्ग को खोलने की कोशिश जारी

ऋषिकेश से श्रीनगर तथा चंबा-टिहरी की ओर जाने वाले वाहनों को पुलिस ने भद्रकाली व तपोवन तिराहे पर रोक दिया है। दोनों मार्गो को खोलने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल अभी कुछ घंटों तक यातायात सुचारू होने की संभावना नहीं है।

  • वैकल्पिक मार्गों से जाने की सलाह

पुलिस ने अन्य वैकल्पिक मार्गों से गंतव्यों की ओर जाने की सलाह दी है। वहीं तपोवन व भद्रकाली बैरियर पर वाहनों के रोके जाने से यहां वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments