एफएनएन, किच्छा : पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने देहरादून यमुना कालोनी आवास पर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत से मुलाकात कर राजकीय आदर्श महाविद्यालय में स्नातकोत्तर की कक्षाएं इसी सत्र से प्रारम्भ करने का आग्रह किया।
शुक्ला ने कहा कि पिछले कार्यकाल में केंद्र एवं प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार के सहयोग से क्षेत्र में राजकीय आदर्श महाविद्यालय की स्थापना हुई, जिसमें स्नातक की शिक्षा दी जा रही है जिससे किच्छा एवं ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र छात्राओं को रुद्रपुर अथवा हल्द्वानी के बजाय किच्छा में ही स्नातक की शिक्षा का लाभ मिल रहा है।
शुक्ला ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत बताया कि स्नातक की पढ़ाई के बाद ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब परिवारों के बच्चे उच्च शिक्षा स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए रुद्रपुर अथवा हल्द्वानी जाने को मजबूर हैं राजकीय आदर्श महाविद्यालय किच्छा में स्नातकोत्तर की कक्षाएं संचालित होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र छात्राओं को इसका भरपूर लाभ मिलेगा। शुक्ला के आग्रह पर रावत ने आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।






