एफएनएन, किच्छा : भाजपा द्वारा कराए गए कार्यों को लेकर देश का युवा वर्ग भाजपा के साथ तेजी से जुड़ रहा है उक्त वक्तव्य भाजपा नेता मुकेश राठौर ने 9 साल बेमिसाल तहत वार्ड 16 में जन संपर्क आभियान चलाया इस दौरान उन्होंने भाजपा के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए भाजपा की नीतियों को जनता तक पहुंचाया, तथा भाजपा के साथ जुड़ने का आव्हान किया।
कहना था के जनता भाजपा की दूरगामी सोच वह विकास की नीतियों के चलते केंद्र की सत्ता में एक बार पुनः भाजपा को लाने के लिए आतुर है उन्होंने कहा कि विपक्ष भाजपा की छवि को धूमिल करने के लिए अथक प्रयास कर रहा है परंतु जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होने को पुनः करें आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी एक बार पुनः सत्ता में पूर्ण बहुमत के साथ आएगी। इस मौके पर मुख्य रुप से नरेंद्र ठाकुर, करन राठौर, रोहित सागर, वीरेंद्र शर्मा, मुकेश कश्यप, संजू वर्मा, बिपीन कोली थे।






