03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मानसून सीजन में भी हेलिकॉप्टर से केदार धाम जा सकेंगे श्रद्धालु, आठ जुलाई से ये कंपनियां देंगी अपनी सेवाएं

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : मानसून सीजन में भी बाबा केदार के भक्त हेलिकॉप्टर से धाम पहुंच सकेंगे। हेली कंपनी ट्रांस भारत एविएशन और हिमालयन एविएशन 8 जुलाई से धाम के लिए अपनी सेवाएं शुरू करेंगे। बरसात के मौसम को देखते हुए अभी तक तीन हेली कंपनियां यहां से लौट चुकी हैं जबकि आर्यन एविएशन 26 जून को धाम के लिए अपनी सेवाएं देना बंद कर देगी।

इसके साथ ही हेलिकॉप्टर के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी बंद हो चुकी हैं। बीते एक सप्ताह से केदारनाथ में आए दिन हो रही बारिश और गौरीकुंड से केदारनाथ के बीच छा रहे घने कोहरे के कारण हेलिकॉप्टर सेवाएं बाधित हो रहीं थीं। मौसम विभाग ने भी 25 जून तक बारिश व तूफान को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

इसे देखते हुए ग्लोबल विक्ट्रा, थंबी और एरो एविएशन हेली कंपनी यात्रा के अपने पहले चरण का कारोबार समेटकर लौट गई हैं। जबकि 26 जून को आर्यन एविशन भी अपना सामान समेट लेगी लेकिन गुप्तकाशी से ट्रांस भारत एविएशन और शेरसी से हिमालयन एविएशन आठ जुलाई से सेवा देगी और मानसून में भी अपनी हेलिकॉप्टर सेवा सुचारू रखेगी। दोनों कंपनियों के हेलिकॉप्टर के संचालन से प्रतिदिन कम से कम 400 श्रद्धालु धाम पहुंच सकेंगे।

  • सात कंपनियों को मिली थी अनुमति

इस वर्ष 25 अप्रैल से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में उत्तराखंड शासन से ट्रांस भारत, आर्यन, क्रिस्टल, ग्लोबल विक्ट्रा, थंबी, हिमालयन और एरो हेली कंपनी को हेलिकॉप्टर सेवा की अनुमति मिली थी। क्रिस्टल कंपनी के दो हेलिकॉप्टर थे लेकिन 23 अप्रैल को हेलिकॉप्टर के टेल रोटर की चपेट में आने से यूकाडा के वित्त नियंत्रण की मौत हो गई थी। कंपनी का एक हेलिकॉप्टर जांच पूरी होने तक प्रतिबंधित है जबकि एक लौट चुका है। अब तीन हेली कंपनियां लौट चुकी हैं। जबकि एक 26 जून को लौट जाएगा। अब ये सभी कंपनियां मानसून के बाद सितंबर में अपनी सेवाएं शुरू करेंगी। जबकि दो कंपनियां मानसून में भी सेवाएं देंगी।

कोटहिमालयन व ट्रांस भारत की ओर से मानसून सीजन में भी केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर सेवा उपलब्ध की जाएगी। इस सुविधा से कई श्रद्धालुओं को धाम पहुंचने में आसानी होगी। 

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img