अतीक अहमद के देहरादून में बनाए घर पर चलेगा बुलडोजर, डीआईजी ने की प्रेस कांफ्रेस

एफएनएन, देहरादून : गैंगस्टर के केस में एक साल से फरार शातिर को वसंत विहार थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर मकान बनाया हुआ था। उसे मकान के ध्वस्तीकरण की रिपोर्ट भी पुलिस प्रशासन को भेज रही है।

डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि पिछले साल अतीक अहमद निवासी तुंतोवाला, पटेलनगर के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। उसके खिलाफ जमीन धोखाधड़ी के कई केस दर्ज हैं। वसंत विहार पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपी फरार हो गया।

उस पर डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। हाल में वसंत विहार पुलिस को पता लगा कि वह झाझरा में किराये का मकान लेकर रह रहा है। वहां से वसंत विहार पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। जांच में पता लगा कि आरोपी ने अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर मकान बनाया हुआ है।
एसएसपी ने बताया कि इस अतीक अहमद के सरकारी जमीन पर बने घर पर जल्द बुलडोजर चलाया जाएगा।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img