03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

समूह-ग की तीन भर्तियों में शामिल नहीं हो पाएंगे 184 अभ्यर्थी, पेपर लीक मामले में मिले थे नोटिस

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने चार भर्तियों में पेपर लीक करने वाले जिन 184 अभ्यर्थियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, उन्हें आगामी तीनों भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा। नोटिस के जवाब आने के बाद आयोग इन अभ्यर्थियों को नियमानुसार डिबार करेगा।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 10 अप्रैल को 184 अभ्यर्थियों की सूची जारी की थी, जिन्हें पेपर लीक का आरोपी बताया गया था। इन सभी को आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा था कि नोटिस का जवाब आने के बाद उन्हें आयोग अपनी सभी परीक्षाओं से डिबार कर देगा।

अब चूंकि आयोग की पेपर लीक की वजह से रद्द हुई परीक्षाएं दोबारा इसी महीने से शुरू होने जा रही हैं, लिहाजा आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि इन परीक्षाओं में पेपर लीक के आरोपियों को शामिल होने का मौका नहीं दिया जाएगा। उनके लिए परीक्षा कक्ष के दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया का कहना है कि निश्चित तौर पर ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा में नहीं शामिल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नोटिस का जवाब आने के बाद आयोग उन सभी को परीक्षाओं से डिबार कर देगा।

  • किस भर्ती के कितने अभ्यर्थी
भर्ती का नाम                     पेपर लीक के आरोपी अभ्यर्थी
स्नातक स्तरीय परीक्षा                 2021-115
वन दरोगा परीक्षा                       2021-20
सचिवालय रक्षक परीक्षा              2021-14
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी     2016-35
  • आयोग की कौन सी परीक्षा कब
परीक्षा का नाम                        परीक्षा तिथि
सचिवालय सुरक्षा रक्षक भर्ती     21 मई 2023
वन दरोगा भर्ती                       11 जून 2023
स्नातक स्तरीय परीक्षा               09 जुलाई 2023
  • रद्द परीक्षाओं में पुराने ही उम्मीदवार
आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि जो रद्द हुई परीक्षाएं दोबारा कराई जा रही हैं, उनमें पूर्व के उम्मीदवारों को ही मौका दिया जाएगा। कोई नया आवेदन नहीं कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि केवल उन पूर्व उम्मीदवारों में से पेपर लीक के आरोपी इसमें शामिल नहीं हो सकेंगे।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img