03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रधानमंत्री के मन की बात सुनेगा पूरा ऊधमसिंह नगर, भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताई तैयारियां

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को मन की बात के 100वे एपिसोड को लेकर रुद्रपुर में भी बड़ी तैयारियां की गई हैं। आज नगर निगम सभागार में मेयर रामपाल सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने प्रेस वार्ता बुलाकर पत्रकारों के समक्ष तैयारियों को रखा। उन्होंने बताया जिले में 776 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनने के लिए लोगों में बड़ी उत्सुकता रहती है, इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार की तरह इस बार भी संबोधन में कुछ नया शामिल करने वाले हैं, इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग प्रधानमंत्री की मन की बात को देखें। कमल जिंदल ने कहा कि एपिसोड को देखने के लिए जिम्मेदारियों का निर्धारण कर दिया गया है और युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों को कार्यक्रम स्थल तक लाने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई हैं।

उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की मन की बात सुनने के लिए तय समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीकांत राठौर, जिला महामंत्री अमित नारंग , पार्षद सुशील चौहान, वरिष्ठ नेता डॉ शाह खान राजशाही, उत्तम दत्ता, मयंक कक्कड़, गजेंद्र प्रजापति आदि मौजूद थे।

Hot this week

Pithoragarh में भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद, BRO ने शुरू किया मलबा हटाने का काम

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़...

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Topics

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img