03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

यूकेपीएससी : बंदीरक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को आयोग का राहतभरा तोहफा, शारीरिक मापदंड व दक्षता परीक्षा को लेकर दी छूट

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जेल बंदीरक्षक भर्ती के तहत चल रही शारीरिक मापदंड व दक्षता परीक्षा के दौरान शनिवार को ईद की वजह से परीक्षा से वंचित होने वाले उम्मीदवारों को राहत का तोहफा दिया है। आयोग ने कहा है कि अगर अभ्यर्थी ईद-उल-फितर की वजह से परीक्षा में शामिल होने में असमर्थ हैं तो वह अन्य तिथियों पर परीक्षा दे सकते हैं।

आयोग के सचिव जीएस रावत की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, कारागार विभाग में जेल बंदीरक्षक परीक्षा के तहत शारीरिक मापदंड व शारीरिक दक्षता परीक्षा 17 अप्रैल से गढ़वाल व कुमाऊं में छह केंद्रों पर हो रही है। चूंकि 22 अप्रैल को ईद-उल-फितर का पर्व है। ऐसे अभ्यर्थी जो कि ईद होने के कारण आवंटित परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में असमर्थ हैं, वह शारीरिक परीक्षा के लिए अलग-अलग निर्धारित तिथियों पर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

सूचना के मुताबिक एसडीआरएफ जौलीग्रांट देहरादून में 18 मई या 19 मई, 40वीं वाहिनी पीएसी रानीपुर हरिद्वार में 24 मई या 25 मई, आईआरबी द्वितीय झाझरा देहरादून में चार मई या पांच मई, 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर में 29 अप्रैल या एक मई, 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर में 16 मई य 17 मई और आईआरबी प्रथम बेलपड़ाव रामनगर में एक मई या दो मई को परीक्षा दी जा सकती है।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img