03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम धामी की सुरक्षा में चूक, बिना मंजूरी किए गए मंच पर फेरबदल, मंत्री ने दिए जांच के आदेश

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के ऋषिकेश परिसर में 27 फरवरी को हुए शैक्षणिक एवं प्रशासनिक भवन का शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में चूक की शिकायत शिक्षा मंत्री से की गई है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उच्च शिक्षा सचिव को जांच के आदेश दिए हैं।

शिक्षामंत्री को भेजी गई शिकायत में बिना मंजूरी के मंच में अतिथियों के सिटिंग प्लान में फेरबदल और ऐसे लोगों को मंच पर स्थान देने की बात कही गई है जिससे मुख्यमंत्री की सुरक्षा को खतरा हो सकता था। कहा गया कि विश्वविद्यालय के कुलसचिव खेमराज भट्ट ने मंच पर अतिथियों के बैठने की व्यवस्था का चार्ट अनुमोदित कराकर मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के कार्यालय को भेजा था।

  • सचिव को भी मंच पर जगह नहीं मिल पाई

आरोप है कि कुलसचिव खेमराज भट्ट ने कुलपति की अनुमति के बिना ही कई सेवानिवृत्त अधिकारियों को भी इस कार्यक्रम के लिए निमंत्रण पत्र भेज दिया। इतना ही नहीं सीएम की सुरक्षा को धता बताते हुए एक पूर्व कुलपति को मंच पर बैठाया गया। इससे अपर सचिव को भी मंच पर जगह नहीं मिल पाई।
आरोप है कि पूर्व कुलपति मंच पर अपने साथ रिवाल्वर भी लाए हुए थे। इससे मुख्यमंत्री की सुरक्षा को खतरा बना था। जबकि मंच पर जगह न होने से कई लोगों असहज होना पड़ा। कार्यक्रम में शिक्षाा मंत्री डा.धन सिंह रावत, वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल भी उपस्थित थे।

शिकायती पत्र भ्रामक और मनगढ़ंत है। जो विश्वविद्यालय के ऐसे लोगों की ओर से लिखा गया है, जिसकी लगातार तीन साल की सीआर खराब है, और तीन-तीन कमेटियां उसकी जांच कर रही है। विश्वविद्यालय की छवि को खराब करने के लिए इस तरह की शिकायत करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इसकी जांच की जानी चाहिए। खेमराज भट्ट, कुलसचिव श्री देवसुमन विश्वविद्यालय

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img