03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, पेपर लीक के बाद बदली थी आयोग ने तिथि

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश में फॉरेस्ट गार्ड के 894 पदों पर भर्ती की सबसे बड़ी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग नौ अप्रैल को प्रदेश में 600 से अधिक केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। दो लाख से ऊपर अभ्यर्थी हैं।

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की परीक्षा पहले 22 जनवरी को होनी थी। इस बीच पटवारी-लेखपाल भर्ती का पेपर लीक हो गया। चूंकि उस पेपर लीक में आयोग के ही अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी का नाम शामिल था, इसलिए आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा भी रद्द कर दी थी। इसकी नई तिथि नौ अप्रैल तय करते हुए आयोग ने स्पष्ट किया था कि इस भर्ती के लिए भी नया पेपर बनाया जाएगा।

  • अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा

अब नए पेपर के साथ आयोग इस परीक्षा को कराने जा रहा है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। नौ अप्रैल को सुबह 11 से दोपहर एक बजे के बीच यह परीक्षा होगी। परीक्षा में करीब दो लाख 10 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे, जो कि अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा है। यह परीक्षा सूबे में 600 से अधिक केंद्रों पर कराई जा रही है। पेपर लीक रोकने को आयोग ने फुलप्रूफ प्लान तैयार किया है।

  • पुलिस-एलआईयू भी कर रही निगरानी

फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा से पहले जहां भी केंद्र हैं या जो संवेदनशील जगह हैं, वहां पुलिस-एलआईयू निगरानी कर रही है। आसपास के रिजॉर्ट से लेकर पेपर लीक की आशंका वाली जगहों व लोगों को नजर रखी जा रही है। सूबे में नकल कानून लागू है। पेपर में गड़बड़ी पर इसी कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chhattisgarh Petrol-डीजल का संकट गहराया, कई जिलों में पंप हुए बंद

एफएनएन, रायपुर : Chhattisgarh Petrol पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता...

Pritam Singh से मिले नागेश, कांग्रेस को लेकर संदेश

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता...

Ucc Halala : उत्तराखंड में UCC के तहत हलाला का पहला मामला, हरिद्वार में FIR दर्ज

एफएनएन, उत्तराखंड : Ucc Halala में समान नागरिक संहिता...

Chamoli के थराली में लकड़ी के मकान में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची महिला

एफएनएन, चमोली : Chamoli जिले के थराली विकासखंड में...

Topics

Chhattisgarh Petrol-डीजल का संकट गहराया, कई जिलों में पंप हुए बंद

एफएनएन, रायपुर : Chhattisgarh Petrol पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता...

Pritam Singh से मिले नागेश, कांग्रेस को लेकर संदेश

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता...

Rudrapur Scrap के गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur Scrap के न्यू डिवाइन सिटी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img