03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून : एक अप्रैल से बिजली, पानी सहित यूजर चार्ज के लिए भी चुकाने होंगे ज्यादा पैसे

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : आगामी एक अप्रैल से बिजली, पानी तो महंगा होगा ही। नगर निगम क्षेत्र के लोगों को यूजर चार्ज के लिए भी पहले से ज्यादा रुपये चुकाने होंगे। बोर्ड बैठक में यूजर चार्ज बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लग चुकी है।

  • नौ से 15 प्रतिशत तक बढ़ेंगे पानी के दाम

    जल संस्थान शासनादेश के अनुसार हर वर्ष एक अप्रैल से पानी के बिलों में नौ से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी करता है। जल संस्थान के अधिकारियों के अनुसार यह बढोतरी इस साल भी की जाएगी। इसके बाद लोगों को बिलों में 150 से 200 रुपये तक अधिक चुकाने पड़ेंगे।

  • 12 प्रतिशत बिजली के दाम भी बढ़ने की संभावना

एक अप्रैल से बिजली के दामों में भी बढ़ोतरी की संभावना है। ऊर्जा निगम ने विद्युत नियामक आयोग को 12 प्रतिशत बढ़ोतरी का जो प्रस्ताव भेजा था, उसे नियामक आयोग ने मंजूर कर लिया है।

  • यूजर चार्ज के लिए चुकाने होंगे 20 रुपये ज्यादा

    नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लोगों को अब यूजर चार्ज के रूप में 20 रुपये अधिक चुकाने होंगे। इसके साथ ही अब होटल, सोसायटी, स्कूलों, हॉस्पिटल, दुकानों के लिए अलग-अलग श्रेणियां बनाई गई हैं। सभी का क्षेणी के हिसाब से अलग-अलग यूजर चार्ज तय किया गया है।

  • ऐसे वसूला जाएगा यूजर चार्ज
श्रेणी, यूजर चार्ज

बीपीएल/मलिनबस्ती, 30 रुपये प्रतिमाह
सामान्य- 70 रुपये प्रतिमाह

सोसायटी
40 फ्लैट – 2000 रुपये प्रतिमाह

100 फ्लैट तक- 5000 रुपये प्रतिमाह
100 से ऊपर-10 हजार रुपये प्रतिमाह

मांस विक्रेता- 10 किलो तक 400 रुपये, इससे ऊपर 600 रुपये प्रतिमाह
रेस्टोरेंट- छोटे 300 रुपये, मध्यम 600 रुपये, बड़े 2000 प्रतिमाह

होटल, लॉज, गेस्ट हाउस
20 बेड तक- 1000 रुपये प्रतिमाह

21 से 40 बेड-2500 रुपये प्रतिमाह
41 से अधिक 5000- रुपये प्रतिमाह

चार सितारा, पांच सितारा होटल- 10 हजार रुपये प्रतिमाह
धर्मशाला-200 रुपये प्रतिमाह

बारात घर-1500 रुपये प्रतिमाह
छात्रावास सुविधा वाले स्कूल, शिक्षण संस्थान- 2000 रुपये प्रतिमाह

बगैर छात्रावास वाले स्कूल, शिक्षण संस्थान- 500 रुपये प्रतिमाह
हॉस्पिटल, नर्सिंग होम, क्लीनिक, पैथोलोगी

20 बेड तक- 800 रुपये प्रतिमाह
21 से 50 बेड तक- 1500 रुपये प्रतिमाह

50 बेड से अधिक- 5000 रुपये प्रतिमाह

दुकान

छोटी दुकान- 100 रुपये प्रतिमाह

शोरूम- 500 रुपये प्रतिमाह

छोटे माॅल, मेगा मार्ट- 2000 रुपये प्रतिमाह
बहुमंजिला मॉल-10 हजार रुपये प्रतिमाह

फैक्ट्री व वर्कशॉप- 1000 से 5000 रुपये तक

एक अप्रैल से यूजर चार्ज की नई दरें लागू हो जाएंगी। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। 

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img