03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

होली : मंगलवार को दो घंटे 27 मिनट रहेगा होलिका दहन का समय, ये है पूजा का शुभ मुहूर्त

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड होली के उत्सव में रंग गया है। मंगलवार को होलिका दहन होगा। होलिका दहन का मुहूर्त शाम 6.24 बजे से लेकर रात 8.51 बजे तक होगा। होलिका दहन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हरिद्वार में कई जगहों पर होलिका दहन किया जाएगा।

होलिका दहन के दो घंटे 27 मिनट के मुहूर्त में भद्रा का साया नहीं रहेगा। होलिका दहन के लिए शुभ समय प्रदोष काल होता है। शिव उपासना धर्मार्थ ट्रस्ट के संस्थापक निरंजनी अखाड़े के स्वामी रामभजन वन ने बताया, सात मार्च को होलिका दहन होगा। आठ मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी।

पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि का समापन सात मार्च को शाम 6.09 बजे तक होगा। फाल्गुन पूर्णिमा तिथि में प्रदोष काल में होलिका दहन होती है। सात मार्च को होलिका दहन का मुहूर्त शाम 6:24 बजे से होगा।

इस दिन होलिका दहन का कुल समय 2 घंटे 27 मिनट है। इस समय में होलिका पूजन होगा और फिर होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन के दिन सात मार्च को भद्रा काल सुबह 5.15 बजे तक रहेगा।

ज्योतिषाचार्य पंडित विजेंद्र दत्त ने बताया कि होलिका दहन के अगले दिन रंग खेला जाएगा। ऐसे में इस साल होली का त्योहार आठ मार्च को मनाया जाएगा।

Hot this week

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img