03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

जोशीमठ : मौसम को देखते हुए जोशीमठ में अलर्ट, आपात स्थिति में 4500 लोगों को ठहराने की व्यवस्था

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : मौसम विज्ञान विभाग ने 23 से 27 जनवरी के बीच जोशीमठ क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसको देखते हुए शासन प्रशासन भी अपने तैयारियों में जुट गया है। सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा ने बताया कि जोशीमठ पालिका क्षेत्र में चार हजार घर पंजीकृत हैं। जबकि अभी तक 849 घरों में दरार आ चुकी है।

राहत शिविरों में 250 परिवारों के 838 लोगाें को ठहराया गया है। जबकि प्रशासन ने 4400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने के इंतजाम पहले ही कर लिए हैं।

  • बदरीनाथ हाईवे पर भी काम करेंगी संबंधित एजेंसियां

सचिव आपदा प्रबंधन विभाग ने माना की बदरीनाथ हाईवे पर भी कुछ जगह दरारें आई हैं। चारधाम यात्रा के मद्देनजर यहां पहले ही सड़कों को दुरूस्त कर लिया जाएगा। इसके लिए संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सिंचाई विभाग की ओर से शीघ्र ही ड्रेनेज और रिटेनिंग वॉल पर काम शुरू किया जाएगा।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img