03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार सिडकुल के रीजनल मैनेजर गिरधर रावत सस्पेंड, शराब के नशे में हंगामा करना पड़ा भारी

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर: हरिद्वार सिडकुल के रीजनल मैनेजर गिरधर रावत को सस्पेंड कर दिया गया है। लोहड़ी के दिन दीप गंगा सोसाइटी में शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में उन्हें यह सजा खुद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दी है। हालाकि गिरधर रावत ने मामला बढ़ने के बाद माफीनामा भी लिखकर दिया था, लेकिन इस प्रकरण की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सरकार तक पहुंच गया। मंत्री गणेश जोशी के संज्ञान में मामला आने के बाद उन्होंने सिडकुल के एमडी रोहित मीणा से बात की और गिरधर रावत की गलती पर उन्हें सजा देनी को कहा।

गणेश जोशी ने कहा कि उन्हें पता लगा है कि गिरधर रावत ने पहले ही माफीनामा लिख दिया है लेकिन उन्होंने पद की गरिमा को तार तार किया है और पुष्कर सिंह धामी की सरकार में यह सब नहीं चलेगा। आपको बताते चलें कि गिरधर रावत ने शराब की नशे में दीप गंगा सोसाइटी के लोगों को धमकाया था और खुद को सिडकुल का मालिक भी बताया था। इस मामले कार्रवाई के बाद सिडकुल के कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img