रुड़की : लड़कियों के दो गुटों में सरेराह मारपीट, एक ने दूसरी को डंडे से पीटा

एफएनएन, रुड़की : कोतवाली सिविल लाइंस स्थित एक होटल के समीप लड़कियों के दो गुटों में मारपीट का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इंटरनेट मीडिया प्रसारित वीडियो में एक लड़की दूसरी लड़की को बेरहमी से पीट रही है।

शनिवार सुबह से कई इंटरनेट माध्यमों पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है। यह वीडियो रुड़की के होटल के समीप का है। होटल के बाहर लड़कियों के दो गुट आपस में झगड़ा कर रहे हैं। देखते ही देखते उनमें गाली गलौज और मारपीट शुरू हो जाती है।

एक लड़की दूसरी को जमीन पर गिरा कर डंडे से पीट रही है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान ने बताया कि किसी ने कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। वीडियो पुलिस को मिला है इसकी छानबीन की जा रही है।वीडियो कितने दिन पुराना है, इस संबंध में भी जानकारी नहीं मिल पाई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है। उसके बाद ही कुछ बताया जा सकता है।

  • छात्र ने सिपाही पर डंडा मारने का लगाया आरोप, तहरीर

वहीं हरिद्वार के बहादराबाद में बाइक पर सवार छात्र को प्रवर्तन सिपाही वाहन चेकिंग के रोकने का इशारा किया, न रुकने पर सिपाही ने डंडे से उसे रोकने की कोशिश की। आरोप है कि इस दौरान छात्र डंडा लगने से घायल हो गया। पीड़ित छात्र ने थाना बहादराबाद में इस संबंध में तहरीर दी।

तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना पथरी क्षेत्र के गांव इक्कड़ खुर्द निवासी राकिब जो कि कोर कालेज का बीएससी एग्रीकल्चर का द्वितीय वर्ष का छात्र है। शनिवार को वह और उसका साथी कालेज से बाइक पर अपने घर जा रहा था।

जैसे ही उसकी बाइक क्रिस्टल वर्ल्ड के पास पहुंची तो उसी दौरान वहां पर एआरटीओ हरिद्वार वाहनों की चेकिंग कर रही थीं। एआरटीओ के प्रवर्तन सिपाही ने छात्र को रोकने चाहा। जब तक छात्र अपनी बाइक को रोक पाता तो प्रवर्तन सिपाही ने छात्र के सर पर डंडे से वार कर दिया। जिससे कि उसके सिर से खून बहने लगा और वह घबरा गया। पीड़ित छात्र ने थाना बहादराबाद पहुंचकर इस संबंध तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img