03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अटल बिहारी वाजपेयी जयंती : उत्‍तराखंड में मुख्यमंत्री, मंत्री-विधायक व सांसद आज बूथों पर सुनेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून :  भाजपा ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में व्यापक स्तर पर मनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही मंत्री-विधायक, सांसद और पार्टी पदाधिकारी बूथ स्तर पर इन कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। मन की बात सुनने के बाद वे मन की बात एप में कार्यक्रम में उपस्थिति की फोटो भी अपलोड करेंगे।

  • कार्यक्रमों की सभी तैयारियां पूरी

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर बूथ स्तर पर होने वाले इन कार्यक्रमों की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के डाकरा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट डोईवाला, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार राजपुर, कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत कोटद्वार, प्रेमचंद अग्रवाल लच्छीवाला, सुबोध उनियाल गांधीग्राम, गणेश जोशी अंबेडकरनगर राजपुर रोड व रेखा आर्य रायपुर के तपोवन, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट हल्द्वानी, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक सोलपुर-ज्वालापुर, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत छिद्दरवाला, सांसद अजय टम्टा दुआलखोला- अल्मोड़ा, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह गोविंदनगर-मसूरी, राज्य सभा सदस्य नरेश बंसल विकासनगर व डा कल्पना सैनी तिलकनगर-ऋषिकेश स्थित बूथों पर मन की बात और सुशासन दिवस के कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

इसके साथ ही इन कार्यक्रमों के लिए पार्टी के सभी प्रांतीय पदाधिकारियों, विधायकों, पूर्व विधायकों, मोर्चों के प्रांतीय पदाधिकारियों के लिए बूथ निर्धारित किए गए हैं।

  • हारे बूथों पर तय किए गए कार्यक्रम

भाजपा ने ये कार्यक्रम ऐसे बूथों पर निर्धारित किए हैं, जिनमें पिछले चुनावों में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। कार्यक्रमों में अधिकाधिक जनभागीदारी पर जोर दिया गया है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Uttarakhand में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं से मिली गर्मी से राहत

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में पिछले दो दिनों से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img