बदरीनाथ हाईवे : तोता घाटी में खाई की ओर लटकी कार से नीचे गिरा चालक, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

एफएनएन, देहरादून : बदरीनाथ हाईवे पर मंगलवार सुबह एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। तोता घाटी में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई की तरफ जा गिरी, लेकिन वह पत्थर पर बीच में ही अटक गई। इस दौरान कार चालक करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दी। एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर खाई में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने चालक का शव बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, गाड़ी संख्या uk07AN5419 का पंजीकरण शरद शर्मा पुत्र शिव नाथ निवासी 45, द्रोण काम्प्लेक्स गांधी रोड देहरादून के नाम दर्ज है। मृतक युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img