03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी नगर निगम में तालाबंदी, मेयर और नगर आयुक्त को कैद किया, मांगें पूरी न होने पर सफाई कर्मचारियों का फूटा गुस्सा

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : नगर निगम कार्यालय में सफाई कर्मचारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए तालाबंदी की, इसके साथ ही मेयर डॉ जोगेंद्र रौतेला और नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय को कार्यालय में बंद किया, प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों की मांग है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत उन्हें 500 रुपये प्रतिदिन मानदेय दिया जाए, कर्मचारी नेता राहत मसीह ने कहा कि कई निकाय अपने सफाई कर्मचारियों को 500 प्रतिदिन वेतनमान दे चुके हैं लेकिन कुमाऊं का सबसे बड़ा हल्द्वानी नगर निगम आज भी कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है कई बार की वार्ताएं हो चुकी है वार्ताओं में उन्हें महज आश्वासन दिया जा रहा है, लिहाजा सफाई कर्मचारियों ने आज से अनिश्चितकालीन लड़ाई का मन बना लिया है।

जहां आज उन्होंने नगर निगम कार्यालय में तालाबंदी की है तो वही कल से उन्होंने पूरे शहर की सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी नगर निगम प्रशासन को दी है। वहीं दूसरी तरफ मेयर डॉक्टर जोगेंद्र रौतेला का कहना है कि निगम के आय की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है इस कारण फिलहाल वह कर्मचारियों को बढ़ा हुआ मानदेय नहीं दे सकते भविष्य में जैसे ही निगम की आर्थिक स्थिति ठीक होगी तो वह कर्मचारियों को मुख्यमंत्री घोषणा के अनुरूप वेतन देंगे फिलहाल कर्मचारियों से लगातार वार्ता की जा रही है।

Hot this week

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img