Thursday, March 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडरामनगर में गर्जिया मंदिर के पास 2 व्यक्तियों की कुंड में डूबने...

रामनगर में गर्जिया मंदिर के पास 2 व्यक्तियों की कुंड में डूबने से मौत

एफएनएन, रामनगर : गर्जिया देवी मंदिर के समीप कोसी नदी में डूबने से मुरादाबाद की आशियाना कालोनी के 2 युवकों की मौत हो गयी। बता दें कि आज मुरादाबाद से रामनगर पहुंचे 2 लोगो गर्जिया के समीप कोसी नदी में नहाने के लिए जा रहे थे, जिनको आसपास खड़े लोगो द्वारा उस क्षेत्र में नहाने से मना भी किया गया, पर इसके बावजूद भी वे नदी में नहाने के लिए कूद गए, जिसके थोड़ी देर बाद ही ये दोनो नदी में डूब गए, जिसकी सूचना किसी के द्वारा पुलिस को दी गयी।

सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा मौके पर फायर कर्मियों को भी मौके पर बुलाया गया,जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद फायर कर्मियों व आसपास मौजूद लोगों की मदद से दोनों व्यक्तियों के शव रेस्क्यू कर नदी से निकाले गए।दोनों ही व्यक्तियो के कपड़ो से मिली आईडीयों से पता चला कि दोनों व्यक्ति मुरादाबाद के आशियाना कालोनी के रहने वाले हैं। वही गर्जिया चौकी इंचार्ज कश्मीर सिंह ने बताया कि मृतक दोनों के आधार कार्ड से मृतक युवकों की शिनाख्त हुई जिसमें गौरव भाटिया पुत्र इंद्रपाल भाटिया व अतुल कुमार पुत्र महेश कुमार दोनों ही आशियाना कालोनी मुरादाबाद के रहने वाले है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments